Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > देश

Bihar Accident: 10 Dead in Bus-Pickup Crash

Bihar Accident: कटिहार में भीषण हादसा, बस-पिकअप टक्कर में 10 की मौत, 25 घायल

बिहार के कटिहार में NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल। हादसे के बाद सड़क पर लोगों के शव बिखड़े पड़े थे।


bihar accident कटिहार में भीषण हादसा बस-पिकअप टक्कर में 10 की मौत 25 घायल

बिहार के कटिहार जिले से शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-31 पर बस और पिकअप वैन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 कैसे हुआ हादसा?

यह दुर्घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी इलाके में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूर्णिया की ओर जा रही बस और सामने से आ रही पिकअप वैन के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास से गुजर रही दो मोटरसाइकिलें भी इसकी चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही कई लोगों की जान चली गई।

 चालक की लापरवाही बनी वजह?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस चालक नशे की हालत में था और रास्ते में पहले भी वाहन को टक्कर मार चुका था। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल करीब 25 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया। यातायात को भी नियंत्रित किया गया है। कटिहार पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने पुष्टि की है कि अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और आगे की जांच जारी है।


Related to this topic: