Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

चेंकिंग के दौरान कार सवार ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला पुलिस की मौत

चेंकिंग के दौरान कार सवार ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला पुलिस की मौत

चेंकिंग के दौरान कार सवार ने पुलिसकर्मियों को रौंदा महिला पुलिस की मौत

बिहार। पटना में गाड़ी चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो सवार ने भागने की कोशिश की। इस कोशिश में स्कॉर्पियो सवार ने कई पुलिसकर्मियो को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार, एक महिला पुलिस की मौत हो गई है और कई पुलिसकर्मी घायल हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा, "कल देर रात पटना में एक चेकपॉइंट पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। रात 10:30 बजे से 12:30 बजे के बीच जिले भर में वाहन जांच चल रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने चौकी पर पुलिसकर्मियों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया। कार में सवार दो लोग हिरासत में हैं, जबकि चालक भाग गया। आगे की जांच जारी है।"

एसके पुरी थाना के एसआई दीपक मणि और एएसआई अवधेश कुमार का इलाज जारी है। महिला कॉन्स्टेबल कोमल की मृत्यु हो गई है। पुलिस पर हुए एक हमले ने बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।