Breaking News
  • सम्राट चौधरी बनेंगे CM, बिहार में BJP के पहले मुख्यमंत्री का ऐलान, नीतीश की जगह लेंगे
  • मुरैना में वनरक्षक को कुचलने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार, नमकीन-मिठाई बनाते पकड़ा गया
  • बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
  • महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत: मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर
  • I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, ED की कोयला घोटाले में कार्रवाई
  • MP और छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार, 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट

होम > देश

Samrat Choudhary First Statement as Bihar CM

बिहार में ‘मोदी-नीतीश मॉडल’ से चलेगा विकास: CM बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला बयान

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पहला बयान, कहा- राज्य में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल से ही विकास होगा। पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने दी बधाई।


बिहार में ‘मोदी-नीतीश मॉडल’ से चलेगा विकास cm बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला बयान

samrat choudhary bihar cm |

पटना। बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के साथ ही राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने अपना पहला बयान दिया। उन्होंने अपने बयान में सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास और सुशासन के लिए 'नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल' को ही लागू किया जाएगा। 

शपथ के बाद तुरंत काम शुरू करने का संकेत

शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा “आज से ही काम शुरू कर दूंगा। बिहार के लोग पूरी तरह संतुष्ट रहें। राज्य में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही काम करेगा।” इस बयान को नई सरकार की नीति और दिशा के तौर पर देखा जा रहा है।

डिप्टी सीएम के साथ नई टीम तैयार

सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली। इसमें विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव हैं। दोनों नेताओं को सरकार में अहम जिम्मेदारी दी गई है, जिससे एनडीए गठबंधन के संतुलन को मजबूत माना जा रहा है।

पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने दी बधाई

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर बधाइयां मिलीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

वहीं, राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास करेगा और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

परिवार की प्रतिक्रिया और राजनीतिक सफर

सम्राट चौधरी के पिता और वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी ने इसे “ईश्वर की कृपा” बताया। उन्होंने कहा कि लंबे राजनीतिक संघर्ष के बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार के समर्थन को भी अहम बताया।

नई सरकार की दिशा पर नजर

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, 'मोदी-नीतीश मॉडल' का मतलब केंद्र और राज्य की योजनाओं के बेहतर समन्वय से है। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और सामाजिक योजनाओं पर फोकस बढ़ने की संभावना है। नई सरकार के फैसलों और आगामी नीतियों पर अब पूरे राज्य की नजर टिकी हुई है।

Related to this topic: