Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सिर और पीठ पर किया गया जानलेवा वार…

राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सिर और पीठ पर किया गया जानलेवा वार…

राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा सिर और पीठ पर किया गया जानलेवा वार…

इंदौर। मेघालय के शिलॉन्ग में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला अब और भी उलझता जा रहा है। हाल ही में इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

हाल ही में सामने आई राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ हो गया है कि राजा की हत्‍या धारदार हथियार से की गई थी, उन पर दो बार जानलेवा हमला किया गया था, एक वार उनकी पीठ पर और एक सिर पर किया गया था, जिससे उनकी मौत हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या है?

सूत्रों के अनुसार, राजा के शरीर पर दो गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। सिर और पीठ पर गहरे घाव साफ तौर पर किसी ठोस वस्तु से हमले का संकेत दे रहे हैं।

आरोपी सोनम रघुवंशी गाजीपुर से हिरासत में

राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को गाजीपुर जिले के गोरखपुर हाईवे स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया है। गाजीपुर के एसपी डॉ. इराज राजा के मुताबिक, मध्य प्रदेश पुलिस से सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की और सोनम को जिला अस्पताल ले जाया गया। अब तक सोनम को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और वह गाजीपुर पुलिस की कस्टडी में है।

राज कुशवाहा पर शक की सुई

सूत्रों के अनुसार, सोनम ने कथित रूप से राज कुशवाहा नाम के युवक के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। राज, सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था और दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है। लेकिन इस बात की अभी पुख्‍ता पुष्ठि नहीं हुई है, इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

राजा की मां ने की सीबीआई जांच की मांग

राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा, "अगर सोनम ने इस वारदात को अंजाम दिया है, तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हम किसी पर झूठा आरोप नहीं लगा रहे, लेकिन पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आए।"

सोनम के पिता ने मेघालय पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं, सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने पूरे मामले में मेघालय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, "मैं दावे के साथ कहता हूं कि राजा की हत्या में मेघालय पुलिस का हाथ है। मेरी बेटी बार-बार रो रही थी। हमें सुबह जानकारी मिली। हम चाहते हैं कि सीबीआई जांच हो, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।"

तीन महीने पहले हुई थी शादी

राजा और सोनम की शादी अभी तीन महीने पहले ही हुई थी। दोनों ही परिवार इस रिश्ते को लेकर संतुष्ट नजर आ रहे थे, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया है।

यह मामला अब एक संवेदनशील हत्याकांड में बदल चुका है, जिसमें प्रेम, साजिश, पुलिस पर सवाल और राजनीतिक हलचल सबकुछ शामिल है। मध्य प्रदेश सरकार पहले ही मामले की CBI जांच की मांग कर चुकी है। 

Related to this topic: