Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका, दस लोगों की मौत की आशंका

केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका, दस लोगों की मौत की आशंका

केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका दस लोगों की मौत की आशंका

Chemical Factory Explosion : मेडक, तेलंगाना। पशमिलाराम में सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, केमिकल इंडस्ट्री में एक रिएक्टर विस्फोट के बाद आग लग गई। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में कम से कम दस लोगों की मौत हो गई, जबकि बीस से अधिक मजदूर घायल हुए है, जिनमें से कई की हालात गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, विस्फोट की आवाज इतनी जोरदार थी कि, पूरा इलाका दहल गया। फैक्ट्री के आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि, धमाके के कारण कई मजदूर 100 मीटर तक दूर जा गिरे। यह हादसा आज सुबह करीब 9 बजे हुआ।

दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम तेजी से किया जा रहा है। मौके पर 108 एंबुलेंस और चिकित्सा कर्मी मौजूद है। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।  

 

Related to this topic: