Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस ने RCB के मार्केटिंग हेड सहित 4 को किया गिरफ्तार, कमिश्नर सहित क

बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस ने RCB के मार्केटिंग हेड सहित 4 को किया गिरफ्तार, कमिश्नर सहित कई अफसर हुए थे सस्पेंड

बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस ने rcb के मार्केटिंग हेड सहित 4 को किया गिरफ्तार कमिश्नर सहित कई अफसर हुए थे सस्पेंड

IPL 2025 की ऐतिहासिक जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विक्ट्री परेड बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई थी, जिसमें फैंस की भीड़ अधिक होने से भगदड़ मच गई थी। जिसमें करीब 11 लोगों की जान गई थी। इसी मामले में अब पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने RCB के मार्केटिंग हेड सहित 4 को किया गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के मुताबिक RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले मुंबई से भागने की फिराक में था और वह एयरपोर्ट भी पहुँच चुका था। लेकिन जैसे इसकी जानकारी पुलिस को इसकी जानकारी लगी, पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। निखिल के अलावा डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स में काम करने वाले तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक सीनियर इवेंट मैनेजर किरण कुमार और दूसरा वाइस प्रेसिडेंट-बिजनेस अफेयर्स सुनील मैथ्यू हैं। वहीं, तीसरे की पहचान सुमंथ के रूप में हुई है। पुलिस इन सभी से पूछताछ करेगी।

इन लोगों से पूछताछ कर रही है पुलिस

जानकारी के मुताबिक कब्बन पार्क पुलिस थाने RCB, डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ पुलिस ने केस दर्ज किया है। सभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों से क्यूबन पार्क थाने में पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शेषाद्रिपुरम एसीपी प्रकाश पूछताछ की कमान संभाल रहे हैं।

विक्ट्री परेड से पहले मच गई अफरातफरी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए बैंगलोर में 4 मई को विजय परेड का आयोजन किया। इस दौरान राज्य सरकार ने सबसे पहले विधानसभा परिसर में टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। फिर कार्यक्रम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था, लेकिन उससे पहले ही स्टेडियम के बाहर जुटी भारी भीड़ में भगदड़ मच गई। इस दुखद घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में तीन किशोर भी शामिल थे और सभी की उम्र 35 साल से कम थी।

Related to this topic: