Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > देश

Banswara Mob Attack Over Alleged Conversion Row

गांव में कन्वर्जन की सूचना पर पहुंचे युवकों पर हमला, भीड़ ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से किया वार

बांसवाड़ा के कलिंजरा गांव में कथित कन्वर्जन की सूचना पर पहुंचे युवकों पर भीड़ ने हमला कर दिया। चार युवक घायल हुए, पुलिस ने कई आरोपियों पर केस दर्ज किया।


 गांव में कन्वर्जन की सूचना पर पहुंचे युवकों पर हमला भीड़ ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से किया वार

 राजस्थान के Banswara जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में कन्वर्जन की सूचना के बाद हिंसा भड़क गई  कलिंजरा गांव में पहुंचे कुछ युवकों पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें चार युवक घायल हो गए, घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले में 15 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कथित सूचना के बाद गांव पहुंचे थे युवक

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कुशलगढ़ निवासी रवि भामोर को सूचना मिली थी कि गांव के पास डैम क्षेत्र में कथित रूप से कन्वर्जन और प्रतिबंधित मवेशियों से जुड़ी गतिविधियां हो रही हैं इसके बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे, आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला कर दिया।

शिकायत के मुताबिक हमलावरों ने युवकों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से वार किए। हमले के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

चार युवक घायल, एक की हालत गंभीर

हमले में प्रशांत तंवर, लव टेलर, आदिश राणावत समेत चार युवक घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंभीर हालत में गुजरात के दाहोद रेफर किया गया दो अन्य घायलों को Mahatma Gandhi Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस जांच में क्या सामने आया?

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। कुशलगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी अफवाह को फैलाने से बचने की अपील की गई है। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 15 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

Related to this topic: