Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

देवेंद्र यादव की जमानत पर बोले भूपेश बघेल- सच की जीत और सरकारी षड्यंत्र की हार

देवेंद्र यादव की जमानत पर बोले भूपेश बघेल- सच की जीत और सरकारी षड्यंत्र की हार

देवेंद्र यादव की जमानत पर बोले भूपेश बघेल- सच की जीत और सरकारी षड्यंत्र की हार

Bhupesh Baghel on Devendra Yadav Bail : रायपुर। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। इस खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सत्य की जीत और सरकारी षड्यंत्र की हार बताया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 20 फरवरी को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने देवेंद्र यादव की जमानत मंजूर करने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने लिखा कि, सर्वोच्च न्यायालय ने आज सरकारी षड्यंत्र में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को जमानत दे दी है।

भूपेश बघेल ने विधायक देवेंद्र यादव को टैग करते हुए आगे कहा कि, यह सत्य की जीत है. यह सरकारी षड्यंत्र की हार है। आने वाले समय में यह साबित हो जाएगा कि सरकार ने उन्हें गलत तरीके से महीनों जेल में रखा।

बता दें कि बलौदाबाजार आगजनी मामले में पुलिस ने 17 अगस्त को भिलाई स्थित निवास से देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। मामले में अब जाकर सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। अदालत से कागजात आने के बाद उन्हें रायपुर केंद्रीय जेल से रिहा किया जाएगा।

क्या है बलौदाबाजार हिंसा

बलौदाबाजार हिंसा मामला पिछले साल जून में सामने आया था। जहां जैतखाम को क्षति पहुंचाने के विरोध में सतनामी समाज ने विरोध जताया था। यह विरोध धीरे-धीरे हिंसा में बदल गया और पूरे शहर में प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा कलेक्‍ट्रेट में आग लगा दी थी, इससे कई महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज जल गए थे।

इस हिंसा को भड़काने का आरोप विधायक देवेंद्र यादव पर लगा था। हालांकि, देवेंद्र यादव ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह केस बनाया गया है। उनके समर्थकों ने भी इस मामले में उनके साथ अन्याय होने का आरोप लगाया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Related to this topic: