Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

चुनाव में खराब प्रदर्शन के बीच कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, लगाया ये बड़ा आरोप

चुनाव में खराब प्रदर्शन के बीच कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, लगाया ये बड़ा आरोप

चुनाव में खराब प्रदर्शन के बीच कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा लगाया ये बड़ा आरोप

Congress District President Bhagwat Sahu resigned : राजनांदगांव। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। इस हार के बीच राजनांदगांव से कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष और जिला साहू समाज के अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने इसकी पीछे की वजह आंतरिक षड्यंत्र और उपेक्षा बताया है।

जानकारी के अनुसार, भागवत साहू ने कांग्रेस पार्टी पर आंतरिक षड्यंत्र और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर इस संबंध में अवगत कराया था। भागवत साहू ने आज प्रेवासर्ता में कहा कि, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 टेरेसरा से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में उन्हें चुनावी मैदान में उतारा गया था, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उन्हें किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं दिया। इसके विपरीत शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कुछ नेताओं ने मिलकर साजिशन उनकी हार सुनिश्चित की।

मैंने पार्टी नेतृत्व को समय रहते स्थिति से अवगत कराया था, लेकिन मेरी बात को अनदेखा किया गया। मुझे भ्रमित किया गया और बागी प्रत्याशी को खुलकर समर्थन दिया गया।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस घटना से कांग्रेस पार्टी की छवि को गहरा नुकसान हुआ है और बहुसंख्यक साहू समाज में असंतोष फैल गया है।

भागवत साहू ने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक गुटबाजी चरम पर है। कुछ नेता पार्टी को कमजोर करने में लगे हैं. मैं जब खुद न्याय पाने में असफल हूं तो कार्यकर्ताओं को कैसे न्याय दिला पाऊंगा? ऐसी स्थिति में अध्यक्ष पद पर बने रहना उचित नहीं है।

गौरतलब है कि, शहर के 51 वार्डों में से 39 में भाजपा के ही पार्षद जीत के आए हैं। वहीं कांग्रेस से 8 व तीन में निर्दलीय और एक वार्ड 49 मोहड़ में भारतीय कयुनिस्ट पार्टी (सीपीआई) से प्रत्याशी संजय रजक पार्षद जीतकर आए हैं।

इस तरह पूरे राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा की एकतरफा जीत हुई है। वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। जबकि पिछली बार कांग्रेस पार्षदों के बहुमत के आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी हेमा देशमुख महापौर के रूप में चुनी गई थीं।

Related to this topic: