Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

अक्षय तृतीया के दिन नहीं खरीद पा रहे सोना, तो घर ले आएं 10 रुपए की ये छोटी चीज, पैसों से भर जाए

अक्षय तृतीया के दिन नहीं खरीद पा रहे सोना, तो घर ले आएं 10 रुपए की ये छोटी चीज, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

अक्षय तृतीया के दिन नहीं खरीद पा रहे सोना तो घर ले आएं 10 रुपए की ये छोटी चीज पैसों से भर जाएगी तिजोरी

अक्षय तृतीया का दिन सनातन धर्म में साल का सबसे शुभ दिन माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना किसी मुहूर्त के किया जा सकता है। यही कारण है कि इस दिन देश भर में शादी, मुंडन जैसे शुभ कार्य किए जाते हैं। अक्षय तृतीया के दिन सोने चांदी की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से उसमें कई गुना बढ़ोतरी होती है। इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं अगर आप किसी वजह से सोना नहीं खरीद पा रहे तो किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए। 

घर के आएं 10 रुपए की ये चीज

जो लोग किसी कारणवश सोने या चांदी की खरीदारी नहीं कर पा रहे, तो उन्हें महज ₹10 की चीज घर लानी होगी, इससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन साबुत धनिया घर में लाना शुभ माना जाता है, कहते हैं इससे सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। 

सबूत धनिए का क्या करें?

बाजार से लाई साबुत धनिया को पूजा घर में रख दें। पूजा के पश्चात उसे मां लक्ष्मी को चढ़ा दें। अगले दिन उस धनिया के बीज को घर के गमलों में डाल दें। ऐसा करने से घर की तिजोरी में पैसों की कमी नहीं होगी। धनिया के अलावा पीली सरसों या मिट्टी के बर्तन खरीद सकते हैं। 

खरीदारी का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर सोना या फिर कोई अन्य शुभ चीज खरीदने का शुभ समय 5:41 से दोपहर 2:12 तक है जबकि पूजा का मुहूर्त सुबह 6:00 बजे से लेकर दोपहर 12:18 तक है। मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना घर में अक्षय लक्ष्मी का वास लाता है इस दिन गरीबों को दान देना भी अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है।