Breaking News
  • मोदी कैबिनेट ने ‘केरल’ राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी
  • दो दिन में चांदी 16 हजार उछली, 2.67 लाख/किलो के पार; सोना भी 5 हजार चढ़कर 1.60 लाख रुपए हुआ
  • 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा पर कनाडा का शिकंजा, नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू
  • मप्र सीएम का बड़ा ऐलान: उड़द पर 600 रुपए बोनस, ‘भगोरिया’ को मिलेगा राष्ट्रीय पर्व का दर्जा
  • छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: 'संकल्प' थीम में किसानों-बेटियों को बड़ी सौगात
  • उमा भारती के परिजन को हाइड्रोजन-बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस से शिकायत
  • 'सेवा तीर्थ'में PM मोदी की पहली कैबिनेट में नई पहल: हर मंत्री को सुनानी होगी एक 'गुड न्यूज'

होम > देश

एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त

झारखंड में एयर एंबुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत

झारखंड के चतरा जिले में एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 7 लोग मारे गए। विमान रांची से दिल्ली जा रहा था।


झारखंड में एयर एंबुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त 7 लोगों की मौत

झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एक एयर एंबुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। यह विमान रांची से दिल्ली जा रहा था और टेकऑफ के करीब 20 मिनट बाद उससे संपर्क टूट गया।

रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एक एयर एंबुलेंस था। विमान ने शाम 7:11 बजे Ranchi से उड़ान भरी थी। करीब 7:34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया। कुछ ही देर बाद विमान चतरा जिले के समरिया जंगल क्षेत्र में क्रैश हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई और उसके मलबे जंगल में बिखरे मिले।

जानाकरी के लिए आपको बता दें, विमान में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह (को-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी और धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर) और सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार थे।

रांची के देवकमल हॉस्पिटल के CEO अनंत सिन्हा ने बताया कि लातेहार जिले के चंदवा निवासी 41 वर्षीय संजय कुमार को 16 फरवरी को 65 प्रतिशत जलने की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया था। मरीज को शाम करीब 4:30 बजे अस्पताल से एयर एंबुलेंस के जरिए रवाना किया गया था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, विमान ने खराब मौसम के चलते उड़ान के लगभग 20 मिनट बाद मार्ग बदलने (डायवर्जन) की अनुमति मांगी थी। इसके तुरंत बाद कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका रडार और रेडियो संपर्क टूट गया और कुछ समय बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

देश में हाल के बड़े विमान हादसे

28 जनवरी 2026: Ajit Pawar का निधन
ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का जनवरी 2026 में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया था। हादसे में उनके साथ सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू सदस्य समेत कुल 5 लोगों की मौत हुई थी।

12 जून 2025: Air India विमान हादसा, अहमदाबाद
जून 2025 में अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 12 क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई थी। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हुआ था।

Related to this topic: