Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

गुजरात ATS ने प्लेन क्रैश साइट से डीवीआर किया बरामद

गुजरात ATS ने प्लेन क्रैश साइट से डीवीआर किया बरामद

गुजरात ats ने प्लेन क्रैश साइट से डीवीआर किया बरामद

 Ahmedabad Plane Crash Live Updates : गुजरात। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का विमान AI-171 गुरुवार की दोपहर करीब 1:40 बजे एक दुखद हादसे का शिकार हो गया। इस भयावह दुर्घटना में 265 लोगों की जान चली गई, जिसमें केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच सका। एअर इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इसकी पुष्टि की, जिसमें बताया गया कि विमान में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से सिर्फ एक ही जीवित बचा। यह हादसा इतना भयंकर था कि आसपास के लोग और राहत दल स्तब्ध रह गए।

आज सुबह 8:30 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे और करीब 9 बजे उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद, प्रधानमंत्री सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल व्यक्ति से मुलाकात की और उनकी स्थिति के बारे में जाना। इस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, और लोग अपने प्रियजनों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़ी हर अपडेट्स 

Related to this topic: