Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

सीएम भूपेंद्र पटेल ने दिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश, बोले- केंद्र से पूर्ण सहयोग

सीएम भूपेंद्र पटेल ने दिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश, बोले- केंद्र से पूर्ण सहयोग

सीएम भूपेंद्र पटेल ने दिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश बोले- केंद्र से पूर्ण सहयोग

Ahmedabad Plane Crash : गुजरात। अहमदाबाद में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया है। सीएम ने तत्काल अधिकारियों को हॉस्पिटल्स में ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए निर्देशित किया है। इसके साथ ही सीएम ने बताया कि, इस दुःख की घड़ी में केंद्र सरकार हमारी हर संभव सहायता करेगी।

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए कहा कि, "अहमदाबाद में एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैंने अधिकारियों को तत्काल बचाव और राहत कार्य चलाने और घायल यात्रियों के तत्काल उपचार की व्यवस्था युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने आगे खा कि, मैंने घायल यात्रियों को इलाज के लिए ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था करने और अस्पताल में इलाज की सभी व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुझसे बात की है और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।"

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात मुख्यमंत्री से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है। सीएम सूरत से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए।

ये है पूरा मामला 

एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 गुरूवार दोपहर (12 जून को ) भीषण हादसे का शिकार हो गई। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ मिनट बाद दोपहर 1:40 बजे एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास अचानक जोरदार धमाके के साथ क्रैश हो गया। 

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की AI171 फ्लाइट जहां क्रैश हुई वह एक रिहायशी इलाका था। डॉक्टर्स के हॉस्टल के ऊपर यह फ्लाइट क्रैश हुई है। फिलहाल डीजीसीए द्वारा इस फ्लाइट में बैठे यात्रियों की जानकारी दी गई है।

DGCA ने दी यह जानकारी  

DGCA की तरफ़ से दी गई जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171 B787 ड्रीमलाइनर विमान था। ये अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) जा रहा था। 1:38 बजे उड़ान भरने के बाद एक रिहायशी इलाक़े मेघानी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में 232 यात्रियों में 230 वयस्क और 2 शिशु, चालक दल 10 और दो पायलट समेत कुल 242 लोग थे। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए 13:38 बजे रवाना हुई थी। बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। बताया जा रहा है कि, इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं। 53 ब्रिटिश नागरिक हैं। 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।  



Related to this topic: