Ahmedabad Plane Crash : गुजरात। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई। जहां हादसा हुआ वह एक रिहायशी इलाका था। डॉक्टर्स के हॉस्टल के ऊपर यह फ्लाइट क्रैश हुई है। फिलहाल डीजीसीए द्वारा इस फ्लाइट में बैठे यात्रियों की जानकारी दी गई है।
यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए 13:38 बजे रवाना हुई थी। बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। बताया जा रहा है कि, इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं। 53 ब्रिटिश नागरिक हैं। 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। विमान में 232 यात्रियों में 230 वयस्क और 2 शिशु थे। चालक दल 10 और दो पायलट समेत कुल 242 लोग थे।
पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। उन्होंने उनसे अहमदाबाद जाकर हर संभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्र के अनुसार विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के महानिदेशक, टीम के साथ जांच के लिए अहमदाबाद रवाना हुए हैं। इस घटना के बाद एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
फिलहाल सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एसवीपीआईए), अहमदाबाद, चालू नहीं है। अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है।
DGCA के अनुसार -
डिपार्चर : अहमदाबाद रनवे 23 से 13:39 IST (08:09 UTC) मेडे कॉल: टेकऑफ़ के तुरंत बाद जारी किया गया।
दुर्घटना स्थल: हवाई अड्डे की परिधि के बाहर, प्रस्थान के तुरंत बाद
ATC संचार: मेडे के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं, दृश्य दुर्घटना स्थल पर घना काला धुआं देखा गया।
देखिए यात्रियों की पूरी सूची :








