Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

राजा के बाद एक और कत्ल की थी साजिश, सोनम और राज की खौफनाक प्लानिंग का खुलासा

राजा के बाद एक और कत्ल की थी साजिश, सोनम और राज की खौफनाक प्लानिंग का खुलासा

राजा के बाद एक और कत्ल की थी साजिश सोनम और राज की खौफनाक प्लानिंग का खुलासा

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे है। अब पुलिस को इस केस में एक और बड़ा सुराग मिला है, जिसने सभी को चौंका दिया। जानकारी के मुताबिक, राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाह के साथ मिलकर दूसरी हत्या की योजना बना रही थी।

पुलिस जांच में पता चला है कि राजा की हत्या के बाद दोनों किसी अनजान महिला की जान लेने वाले थे। उनका मकसद था उस महिला को मारकर उसकी पहचान मिटा देना, जिससे पुलिस को लगे कि वह शव सोनम का है। यानी दोनों पुलिस को गुमराह करने की तैयारी में थे।


मेघालय पुलिस के अनुसार, सोनम का बॉयफ्रेंड राज कुशवाह इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था और सोनम इसमें उसका साथ दे रही थी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि सोनम बुर्का पहनकर मेघालय से फरार हुई थी और टैक्सी, बस और ट्रेन के जरिए इंदौर तक पहुंची थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोनम और राज ने राजा की हत्या की योजना शादी के तुरंत बाद बना ली थी। इस प्लान में राज के तीन दोस्त भी शामिल थे, जो उसकी मदद कर रहे थे। हालांकि यह हत्या पैसे के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह से सोची-समझी साजिश थी।


हत्याकांड को अंजाम देने के लिए दो योजनाए बनाई गई थी। पहली योजना यह थी कि सेल्फी लेने के बहाने राजा को किसी ऊंचाई से गिरा दिया जाएगा। यदि ऐसा न हो सका तो दूसरी योजना के तहत पहले राजा की हत्या कर दी जाएगी, फिर उसके शव को खाई में फेंका जाएगा। जब पहली योजना नाकाम रही, तो दूसरी योजना को अंजाम दिया गया और राजा की जान ले ली गई।

यह केस अब एक आम हत्या नहीं, बल्कि एक डरावनी साजिश बन चुका है, जिसमें हर दिन नए राज सामने आ रहे है। पुलिस अब हर एंगल से इस केस की जांच में जुटी है।

Related to this topic: