Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद शेयर मार्केट का हुआ बुरा हाल, इन शेयरों में आई गिरावट

एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद शेयर मार्केट का हुआ बुरा हाल, इन शेयरों में आई गिरावट

Stock Market: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में 242 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद शेयर मार्केट का हुआ बुरा हाल इन शेयरों में आई गिरावट

Stock Market: अहमदाबाद में आज यानी गुरूवार को एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। आज जैसे ही एयरपोर्ट से विमान लन्दन के लिए टेकऑफ किया वैसे ही कुछ ही मिनट में प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री सवार थे। हादसे के कारण सभी की मौत हो गई। इस घटना से पूरा देश दुखी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना की जानकारी ली और हादसे को लेकर शोक जताया। आज इस विमान हादसे का असर शेयर बाजार पर भी उतना ही दिखा। जैसे ही विमान क्रैश किया उसके ही थोड़े ही देर बाद टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों के दाम लगातार गिरने लगे। बता दें कि एयर इंडिया टाटा ग्रुप की कंपनी का है। बाजार ने पूरे टाटा समूह को इस हादसे से जोड़ लिया और नतीजा ये हुआ कि समूह से जुड़ी लगभग हर कंपनी के स्टॉक्स लाल निशान में चले गए।

टाटा के शेयरों में भारी गिरावट

आज के हादसे के बाद टाटा मोटर्स का शेयर सबसे ज्यादा टूटा करीब 3% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। टाटा केमिकल्स और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन में भी 3-4% तक की गिरावट आई। टाटा स्टील, टाटा पावर, टाटा कंज्यूमर और टाटा एलेक्सी जैसे बड़े नाम भी नुकसान से नहीं बच सके।

सेंसेक्स और निफ्टी पर भी दिखा असर

टाटा ग्रुप के शेयरों में गिरावट का असर पूरे बाजार पर पड़ा। सेंसेक्स दिन में लगभग 1,000 अंक तक गिर गया, जबकि निफ्टी 24,850 के नीचे चला गया। दोपहर 2:15 बजे के आसपास सेंसेक्स करीब 983 अंक की गिरावट के साथ 81,531 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में भी 301 अंकों की गिरावट देखी गई। जानकारी के लिए बता दें कि हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ के वक्त हुआ। फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी और इसमें 242 यात्री सवार थे। 

Related to this topic: