Rajesh Parmar EOW Raid : मध्य प्रदेश। इंदौर नगर निगम के निलंबित सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) राजेश परमार के खिलाफ EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में शुक्रवार सुबह ईओडब्लू की टीम ने इंदौर में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है।
जानकारी के अनुसार, EOW अधिकारियों द्वारा आय से अधिक संपति के मामले में छापा मारा गया है। ईओडब्ल्यू की मुख्य कार्रवाई इंदौर की आवास कॉलोनी स्थित उनके घर पर चल रही है। टीम द्वारा संपत्ति और दस्तावेजों खंगाले जा रहे हैं।
बता दें कि, राजेश परमार करीब डेढ़ माह से निलंबित है। वह पहले निगम के जोन 16 में एआरओ पर थे। यहां उनकी शिकायतें लगातार आ रही थीं। जिस पर कार्रवाई करते हुए निगमायुक्त शिवम वर्मा ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। राजेश परमार पर टैक्स वसूली में अनियमितता और सीएम हेल्पलाइन के मामलों के निपटान में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इसके पहले भी वह जोन 19 में थे और वहां भी इनकी लगातार शिकायतें थी जिसके चलते जोन बदला गया था।

नगर निगम के निलंबित सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) राजेश परमार