Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

एयर इंडिया चेयरमैन ने जताया शोक, कही ये बात

एयर इंडिया चेयरमैन ने जताया शोक, कही ये बात

Air India plane crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया।

एयर इंडिया चेयरमैन ने जताया शोक कही ये बात

Air India plane crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-१७१ जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद मेघानीनगर इलाके में एक मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल बिल्डिंग से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार 242 लोगों की जान चली गई जिनमें यात्री और क्रू मेंबर्स शामिल थे। हादसा करीब 1:38 बजे हुआ। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह बताते हुए बहुत भारी मन है कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 एक दुखद हादसे का शिकार हो गई। हम सभी यात्रियों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं।

राहत बचाव के काम शुरू- चेयरमैन

चंद्रशेखरन ने आगे बताया कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। एयर इंडिया की टीमें मौके पर पहुंचकर आपातकालीन सेवाओं के साथ मिलकर काम कर रही हैं जिससे कि पीड़ितों को जल्द से जल्द सहायता दी जा सके। उन्होंने कहा कि कंपनी का पूरा ध्यान प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने पर है। इसके साथ ही एयर इंडिया ने एक इमरजेंसी कंट्रोल सेंटर भी शुरू किया है, जहां परिजन अपने अपनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने हेल्पलाइन नंबर 1800-5691-444 जारी किया है, जिस पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है। यह सेवा 24 घंटे चालू रहेगी।

Related to this topic: