Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौस

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

शुक्रवार की सुबह दिल्ली NCR में तेज हवाओं और बारिश के साथ हुई। इसके अलावा कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है।

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम की हालत खराब है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। भीषण गर्मी के बाद बारिश बड़ी राहत बनकर लौटी है। मौसम विभाग ने इसके लिए पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था, इसके बाद भी आम जनजीवन इससे काफी प्रभावित हुआ है। इससे कई फ्लाइट्स भी देरी से चल रही हैं या फिर रद्द कर दी गई हैँ। दिल्ली के अलावा भी देश के अलग - अलग हिस्सों में बारिश भीषण गर्मी से लोगों को राहत देती दिख रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 4 मई तक देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में प्री मानसून की गतिविधियां

मौसम विभाग(IMD) की मानें तो उत्तर भारत, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई राज्यों में में तेज आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है। ख़ासकर पंजाब. हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। आने वाले कुछ घंटे में यहां भारी बारिश की संभावना है।

यहां चलेगी लू

ओडिशा में कंधमाल, कालाहांडी और रायगढ़ा जिलों में आज यानी शुक्रवार को 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में बिजली के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों भी दोपहर के समय तेज हवा चलेगी, इससे तापमान भी अधिक रहने की संभावना है।

यूपी बिहार सहित उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

3 मई तक बिहार में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने क़रीब 26 जिलों में बारिश का औरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी एक हफ्ते तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों लू चलने के आसार हैं तो कुछ जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है।

Related to this topic: