Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश के संकेत, जानिए आपके यहां कैसा रहा मौसम

यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश के संकेत, जानिए आपके यहां कैसा रहा मौसम?

यूपी बिहार मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश के संकेत जानिए आपके यहां कैसा रहा मौसम

देश भर में इन दिनों बारिश का मौसल देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में चमक दमक के साथ बारिश हो रही है। वहीं, कुछ राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में भी जल्द ही मानसून के आने की संभावना है। आइए अब जानते हैं देश भर के मौसम का हाल... 

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश 

 इस बार उत्तर प्रदेश में मानसून करीब 5 दिनों की देरी से आया। प्रदेश में 18 जून से मानसून की बारिश होना शुरू हुई थी। आज यानी 28 जून को गरज-चमक और बौछारों का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। यही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना 

बिहार में भी हल्की से मध्यम बारिश के पूर्वानुमान जारी किए गए हैं। मौसम विभाग की माने तो पटना समेत 7 जिलों में मध्यम वर्षा और 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

मौसम विभाग के अनुसार 28 जून से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में बारिश जोर पकड़ने वाला है।

राजस्थान के किसानों को मिली राहत

राजस्थान के कई इलाकों में आंधी तूफान वाली बारिश देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों में जैसलमेर, जयपुर, सीकर, अलवर जैसे जिलों में तेज बारिश हुई है। इससे प्रदेश के आम जनता को गर्मी से राहत मिली है और किसानों को बहुत राहत मिली है।

हिमाचल प्रदेश में नदिया उफान पर

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों भारी वर्षा हो रही। इसी कारण यहां की नदियां उफान पर हैं। यही नहीं कई जगहों पर भूस्खलन भी हुए हैं। कल यानी 29 जून को भी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में बहुत भारी बारिश के अनुमान लगाए गए हैं। 

Related to this topic: