Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में आगे बढ़ा मानसून, जानिए आज देश भर में

गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में आगे बढ़ा मानसून, जानिए आज देश भर में कैसा रहा मौसम

गुजरात मध्य प्रदेश विदर्भ छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में आगे बढ़ा मानसून जानिए आज देश भर में कैसा रहा मौसम

मानसून अरब सागर के बाकी हिस्से मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ में पहुंच चुका है। इन राज्यों के अलावा ओडिशा के कुछ स्थानों, गंगा-पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्से, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगमी 48 में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक उत्तर पश्चिम खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। आइए अब जानते हैं देश भर के मौसम का हाल... 

आगामी 24 घंटे कहां होगी?

मौसम विभाग के अनुसार दो निम्न दबाव वाले क्षेत्र बन रहे हैं। एक दक्षिण पश्चिम बांग्लादेश से सटे इलाके में और दूसरा गुजरात के आसपास। इसी कारण से गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय इलाकों में भारी बारिश की हुई। अगले 24 घंटे इनके अलावा झारखंड, ओडिशा के अलग - अलग क्षेत्रों में वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

इन राज्यों में बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों, केरल, तटीय और दक्षिण कर्नाटक, ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, गुजरात क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा गुजरात क्षेत्र, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर 60-70 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चलीं।

मुंबई में सुबह छाए बादल

बात करें मुंबई की तो यहां बुधवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और छुटपुट बारिश हो रही है। बीते दिन सोमवार को कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई थी तो कहीं, हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। बुधवार को मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 

गुजरात में बारिश के अब तक 18 की मौत

गुजरात में मानसूनी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। यहां वर्षा और उससे संबंधित घटनाओं के कारण अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बीते दिन अधिकारियों से उच्च स्तरीय बैठक की थी और 25 जिलों के जिलाधिकारियों से बात की। 

Related to this topic: