Breaking News
  • US प्रेसिडेंट ट्रम्प का गोल्ड कार्ड वीजा हुआ फ्लॉप, अब तक सिर्फ 1 व्यक्ति ने ही लिया
  • सांवलिया सेठ मंदिर में एक महीने में 41.67 करोड़ आए, श्रद्धालुओं ने 600g सोना, 84 kg से ज्यादा चांदी दान की
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 33% महिलाएं होंगी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा महिलाओं को जगह
  • KGMU ट्रॉमा सेंटर के 9 जूनियर डॉक्टरों का इस्तीफा, गंभीर मरीजों के इलाज पर संकट
  • यूपी में स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 30 दिन तक बिजली नहीं कटेगी
  • UP का प्रयागराज देश में सबसे गर्म, पारा 45.2°C पहुंचा, 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार

होम > देश

बंगाल - महाराष्ट्र के साथ मध्य भारत के कई हिस्सों में जोरदार बारिश के अलर्ट, हिमाचल के 7 जिलों

बंगाल - महाराष्ट्र के साथ मध्य भारत के कई हिस्सों में जोरदार बारिश के अलर्ट, हिमाचल के 7 जिलों में बाढ़ की स्थिति


बंगाल - महाराष्ट्र के साथ मध्य भारत के कई हिस्सों में जोरदार बारिश के अलर्ट हिमाचल के 7 जिलों में बाढ़ की स्थिति

देश भर में जोरदार बारिश हो रही है, देश के कई हिस्सों बाढ़ स्थिति बन गई है। महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश लगातार हो रही है। मध्य भारत के कई राज्य जैसे मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में आज यानी 9 जुलाई को बारिश होने की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश के करीब कुछ जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में अभी जोरदार बारिश का इंतजार है। दिल्ली एनसीआर में बादल आते हैं और मामूली बारिश के बाद गायब हो जाते हैं। जिससे उमस बढ़ रही है।

मध्य भारत में भारी बारिश के अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार देश के मध्य हिस्सों में आगामी 2 - 3 भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जोखिम भरा मौसम होने का अनुमान है। यहां बिजली गिरने और चमक गरज के साथ बारिश की संभावना है। कई जिलों जल भराव की स्थिति है। कलियासूत डैम और बरगी डैम के गेट खोल दिए गए हैं। बिलासपुर, राजनांदगांव, माना, नागपुर, अमरावती, गोंदिया, चंद्रपुर जिले भी तेज बारिश होने का अनुमान है।

हिमाचल में बाढ़ की स्थिति

लगातार बारिश के चलते हिमाचल में प्रदेश के चांबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर में बाढ़ का अलर्ट है। राज्य के अलग - अलग हिस्सों में सोमवार तक जोरदार बारिश होने की संभावना है। 1 जून से 8 जुलाई के बीच हिमाचल में 203.2 मिमी वर्षा हुई है, जबकि इस दौरान सामान्य तौर पर 152.6 मिमी वर्षा होती है। वर्षा जनित घटनाओं में अब तक 52 लोगों की जान जा चुकी है।

पश्चिम बंगाल में बदला मौसम का मिजाज

पश्चिम बंगाल में भी बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है। राजधानी कोलकाता समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने रिकॉ़र्ड तोड़ दिया है। इस साल यहां यहां 6 जुलाई के बाद मौसम ने करवट बदली है। कम दवाब में कारण पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधि और तेज होने की संभावना है।

Related to this topic: