Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

नौतपा के आखिरी दिन भी जारी रहेगा बारिश का दौर, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में म

नौतपा के आखिरी दिन भी जारी रहेगा बारिश का दौर, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट

आज नौतपा का सातवां और आखिरी दिन है उसके बावजूद भी गर्मी का माहौल नहीं दिख रहा। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

नौतपा के आखिरी दिन भी जारी रहेगा बारिश का दौर बिहार झारखंड मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट

राजधानी दिल्ली से लेकर दक्षिण के केरल तक देश के अधिकतम हिस्से में बारिश का सिलसिला जारी है। मध्य प्रदेश के भी 21 जिले में आज यानी शनिवार को बरसात होने की संभावना बताई गई है। दिल्ली एनसीआर में 24 घंटे के अंदर करीब 2 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज नौतपा का सातवां दिन है उसके बावजूद भी गर्मी का माहौल नहीं दिख रहा। 31 मई को मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में बारिश के अलर्ट

दिल्ली एनसीआर से जुड़े नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में आंधी - बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के करीब 50 जिलों में बारिश हो सकती है। जहां 31 मई और 1 जून दोनों दिन बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के कई हिस्सों में 45 से 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश होने की संभावना

आज महीने और नौतपा के आखिरी दिन भोपाल समेत मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को बारिश और आंधी की प्रक्रिया रहेगी। जो कि लगातार 3 जून तक जारी रहेगा। हालांकि, तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

केरल में भारी बारिश के चलते शिक्षण संस्थान बंद

केरल में इन दिनों जबरदस्त बारिश हो रही है, जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों में शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया है। मौसम विभाग ने इडुक्की, कन्नूर और कासरगौड जिले के लिए रेड अलर्ट और बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ प्रतीत होगा। यहां के कई जिलों में बारिश हो सकती है। गुजरात और गोवा में भी मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Related to this topic: