Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

मानसून आने के पहले ही बारिश ने तोड़ दिया 30 सालों का रिकॉर्ड, जानिए देश भर के मौसम का हाल

मानसून आने के पहले ही बारिश ने तोड़ दिया 30 सालों का रिकॉर्ड, जानिए देश भर के मौसम का हाल

मानसून आने के पहले ही बारिश ने तोड़ दिया 30 सालों का रिकॉर्ड जानिए देश भर के मौसम का हाल

पिछले वर्ष साल 2024 में देश में रिकॉर्ड गर्मी पड़ी थी। इस साल मानसून के आने से ही मौसम ने करवट बदल ली है। मई के महीने में गर्मी को पीछे छोड़ बारिश ने रिकॉर्ड बना दिया। यानी जहां मई - जून के महीने में भीषण गर्मी और घोर जल संकट की स्थिति देखने को मिलती थी वहीं, इस साल मौसम में ठंडक, तेज बारिश के साथ आंधी- तूफान देखने को मिल रहा है। बात करें आज यानी 3 जून की तो मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा समेत 5 राज्यों में जबरदस्त बारिश के आसार बताएं हैं।

आज कैसा रहेगा देश भर का मौसम?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 3 जून से 5 जून के बीच उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भीषण बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार जैसे राज्यों में 3 जून और 4 जून को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, राजस्थान में उमस से लोग परेशान हो सकते हैं। दिल्ली एनसीआर में गरज - चमक के साथ वर्षा होने के संकेत हैं।

मई महीने में बारिश ने बनाया रिकॉर्ड

इस साल 2025 में प्री-मानसून सीजन में ही जबरदस्त बारिश हुई। मार्च से लेकर मई तक 185.5 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि सामान्य बारिश 130.6 मिमी मानी जाती है। वहीं, केवल मई महीने में ही 126.7 मिमी बारिश दर्ज की गई जो कि सामान्य 61.4 मिमी की दोगुनी है। इस तरह इस बार के प्री - मानसून सीजन ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए 1991 के बाद से सबसे ज्यादा बारिश वाला प्री - मानसून सीजन बन गया है। इससे पहले 1990 में सबसे अधिक 210.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

रिकॉर्ड गर्मी से मिली राहत

साल 2024 को इतिहास के सबसे वर्षों में से एक गिना जाता है। वहीं, इस साल गर्मी का प्रकोप देखने को नहीं मिला। बीते वर्ष जहां मई - जून के महीने में भारी सूखे की स्थिति थी वहीं, इस बार जलभराव की स्थिति देखी जा रही है। एटमोसफेरिक सर्कुलेशन पैटर्न और मॉनसून डाइनेमिक में बदलाव को मौसम विशेषज्ञ इसकी सबसे बड़ी वजह मानते हैं।

Related to this topic: