Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

मणिपुर, असम सहित पूर्वोत्तर के 6 राज्यों में बाढ़ के हालत, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में

मणिपुर, असम सहित पूर्वोत्तर के 6 राज्यों में बाढ़ के हालत, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट

मणिपुर असम सहित पूर्वोत्तर के 6 राज्यों में बाढ़ के हालत मध्य प्रदेश बिहार और उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट

मानसून के आने मात्र से पूर्वोत्तर भारत में तबाही के हालत दिख रहे हैं। असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर 6 राज्यों में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। वहीं, दिल्ली एनसीआर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं देश भर में आज यानी 01 जून को मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली NCR में भी हो सकती है बारिश

राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में 1 और 2 जून को तेज आंधी - तुफान के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने 3 और 4 जून को हल्की बारिश की संभावना जताई है। आज दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

यूपी - बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज से 5 जून तक बारिश होने की संभावना बताई गई है। 01 जून को पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं के चलने के संकेत हैं। वहीं, बिहार की बात करें तो यहां के कई जिलों में 3 जून तक बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आँधी - तुफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।                                      

राजस्थान के 14 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

राजस्थान के लोगों को भी भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश के करीब 14 जिलों में आंधी बारिश वर्षा होने के संकेत हैं। मौसम विभाग की मानें तो 2 जून से 4 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।

पूर्वोत्तर भारत में मची तबाही

बारिश और भूस्खलन ने पूर्वोत्तर में तबाही मचा दी है। न सिर्फ 14 से अधिक जानें गई हैं बल्कि बाढ़ के कारण असम में ही करीब 78 हजार लोग प्रभावित भी हुए हैं। मिजोरम में भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है जिसके चपेट में होटल आ गया जिसमें ज्यादातर म्यांमार के लोग रुके हुए थे। इसमें तीन म्यांमारी समेत चार की मौत हुई है। मणिपुर में भी हालत खराब बताए जा रहें हैं।

Related to this topic: