Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

मध्य प्रदेश, यूपी समेत इन राज्यों में चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्य प्रदेश, यूपी समेत इन राज्यों में चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्य प्रदेश यूपी समेत इन राज्यों में चलेगी लू  मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast Today: देश के विभिन्न राज्यों में मौसम अपने तेवर बदल रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। ओडिशा के झारसुगुडा जिले में गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है। यहां का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच चुका है। राजधानी दिल्ली में रहा रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। दिल्ली NCR में अब इस अप्रैल के महीने में बारिश की संभावना नहीं है। यहां लगातार तापमान बढ़ने की संभावना है। आइए जानते हैं देश भर में आज कैसा मौसम रहेगा?

अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के तक राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में लू चलने का अनुमान है। बिहार, झारखंड, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, गुजरात, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में आज यानी मंगलवार को गर्म और उमस की संभावना है।

यहां दिखेगा गर्मी का प्रकोप

अगले छह दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतम राज्यों में गर्मी का एहसास होगा। इन राज्यों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। मध्य भारत में अगले हफ्ते 2 से 3 डिग्री तो वहीं, पूर्वी भारत में तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

हिमाचल में आंधी - तूफान चलने की संभावना 

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक राज्य के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ हिमपात होने की प्रबल संभावना है। बात करें बीते 24 घंटे की तो यहां के किनौर और चांबा क्षेत्र में भारी बारिश हुई। वहीं, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश देखी गई। इनके अलावा राज्य के शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्रों, मंडी, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा के पालमपुर में बारिश के साथ ओला वृष्टि भी हुई।

Related to this topic: