Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, लू चलने के भी आसार, जानिए देश भर के मौसम का हाल

दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, लू चलने के भी आसार, जानिए देश भर के मौसम का हाल

दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड लू चलने के भी आसार जानिए देश भर के मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों फिर मौसम ने अचानक पलटी मारी है। बीते दिन यहां इस सीजन का सबसे तापमान दर्ज किया गया है। पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत, मध्य भारत में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सुबह नौ बजे के बाद लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो अभी आने वाले 4 से 5 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा हालांकि उसके बाद बारिश होने से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में प्रचंड गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। मंगलवार का दिन इस सीज़न का सबसे गर्म दिन रहा है। राजधानी में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग में लू और गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के कई जिलों में पारा 50 के करीब

राजस्थान के कई जिलों में पारा 50 डिग्री के करीब पहुँच गया है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर जैसे कुछ इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। श्रीगंगानगर जिला देश का सबसे गर्म जिला रहा। जहां लगातार दूसरे दिन 47 डिग्री सेल्सियस (47.4) से अधिक तापमान दर्ज किया गया।

जम्मू में भी भीषण गर्मी

जम्मू कश्मीर में छह साल बाद भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां गर्म हवाओं ने जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित कर रखा है। राजधानी श्रीनगर की बात करें तो यहां भी गर्मी ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यही नहीं गर्म हवाओं से मैदानों के साथ - साथ पहाड़ भी तप रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग की माने तो जम्मू कश्मीर में अगले दो दिन 12 जून तक राहत नहीं मिलेगी। लू के साथ गर्म हवाएं जारी रहेंगी।

केरल में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर

केरल में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। शनिवार तक यहां के अलग - अलग जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है।बाढ़ पीढि़तों की संख्या अब 1.60 लाख सिमट गई है।

Related to this topic: