Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 8 राज्यों में लू और गर्मी से बिगड़े हालत, जानिए कब मिलेगी रा

दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 8 राज्यों में लू और गर्मी से बिगड़े हालत, जानिए कब मिलेगी राहत?

दिल्ली राजस्थान मध्य प्रदेश समेत 8 राज्यों में लू और गर्मी से बिगड़े हालत जानिए कब मिलेगी राहत

जम्मू - कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके साथ ही लू चलने के भी संकेत हैं। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आंधी - बारिश का दौर तेज होता जा रहा है। दिन में तेज धूप के बाद रात में भी तापमान बढ़ा रहता है। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं देश के किस हिस्से में कैसा मौसम रहेगा?

दिल्ली एनसीआर में 45 डिग्री तक पहुंचा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में प्रचंड गर्मी का सिलसिला 12 जून तक जारी रहेगा। यहां दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। वहीं, सुबह तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया था। दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी भी चल रही है जिसके चलते यहां की वायु गुणवत्ता सूचकांक 219 पर पहुंच गया है।

11 जून तक इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट

दिल्ली और उससे सटे राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा,  पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रात के समय भी तपन महसूस की जाएगी। यहां 11 जून तक गर्मी की उमस बनी रहेगी। IMD के अनुसार 13 जून से 15 जून तक दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

बात करें राजस्थान की तो यहां गर्मी ने लोगों की हालत बुरी कर रखी है। तापमान लगभग 50 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। आज से 13 जून तक लू की स्थिति भी बनी रहेगी। कल यानी 10 जून को यहां हीटवेव पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।

13 जून के बाद मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून के बाद उत्तराखंड, पूर्वी यूपी, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 13 जून से 15 जून के बीच यहां लू चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश होते रहने की संभावना है।

Related to this topic: