Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

केरल और महाराष्ट्र के अलावा अब देश भर के ज्यादातर राज्यों में मानसून दस्तक देने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में 14 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा सहित पूर्वी और मध्य के मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का रेड अलर्ट है। कर्नाटक आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आज यानी मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आइए अब जानते हैं देश भर के मौसम का हाल...

दिल्ली NCR में बारिश का रेड अलर्ट 

दिल्ली एनसीआर में बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। यहां कल के दिन गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज भी कई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। हवा 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

आज यानी 17 जून से 20 जून के बीच गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बात करें अगले 24 घंटे की तो मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 

मुंबई में बारिश का सिलसिला जारी 

बात करें मुंबई की तो यहां सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और छुटपुट बारिश हो रही है। बीते दिन सोमवार को कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई थी जिसके कारण जलमग्न की स्थिति बनी हुई है। मेट्रो लाइन भी प्रभावित हुई है 1 जून के बाद से अब तक बारिश की वजह से कम से कम 18 लोगों की जान इस महानगर में जा चुकी है। 

Related to this topic: