Breaking News
  • US प्रेसिडेंट ट्रम्प का गोल्ड कार्ड वीजा हुआ फ्लॉप, अब तक सिर्फ 1 व्यक्ति ने ही लिया
  • सांवलिया सेठ मंदिर में एक महीने में 41.67 करोड़ आए, श्रद्धालुओं ने 600g सोना, 84 kg से ज्यादा चांदी दान की
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 33% महिलाएं होंगी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा महिलाओं को जगह
  • KGMU ट्रॉमा सेंटर के 9 जूनियर डॉक्टरों का इस्तीफा, गंभीर मरीजों के इलाज पर संकट
  • यूपी में स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 30 दिन तक बिजली नहीं कटेगी
  • UP का प्रयागराज देश में सबसे गर्म, पारा 45.2°C पहुंचा, 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार

होम > देश

देश भर बारिश का दौर जारी, यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में रेड अलर्ट

देश भर बारिश का दौर जारी, यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में रेड अलर्ट


देश भर बारिश का दौर जारी यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में रेड अलर्ट

देश में इन दिनों अलग - अलग राज्यों में बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 21-26 जून, 2025 के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण एवं गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 21 और 23 जून को क्रमशः गुजरात क्षेत्र और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बर्षा हो सकती है। अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है और उसके बाद अगले 4 दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

दिल्ली में हो सकती मानसून एंट्री

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अगले 4 दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी है। एनसीआर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। रविवार को यहां 40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी। दिल्ली का तापमान आगामी 24 घंटे में औसतन 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेशिक, मध्य महाराष्ट्र में अलग-थलग स्थानों पर, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय, कोंकण, में अलग-थलग स्थानों पर भारी वर्षा से अधिक दर्ज होने की संभावना है।

यहां चलेंगी तुफानी हवाएं

गुजरात, बिहार में अलग-थलग स्थानों पर 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तुफानी हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ कोंकण और गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ, अंडमान और निकोबर द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, अरूणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, विदर्भ, झारखंड और पंजाब में अलग-थलग स्थानों पर दर्ज की जाएगी।

राजस्थान के 11 जिलों में बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश के शिमला, कांगड़ा व धर्मशाला में झमाझम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा कांगड़ा में 34 मिमी, धर्मशाला में 16 मिमी दर्ज की गई। राजस्थान में लगातार दूसरे दिन बारिश हुई। प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Related to this topic: