Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

दिल्ली में अचानक बारिश ने दी दस्तक, गर्मी से मिली राहत, जानिए देश का कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में अचानक बारिश ने दी दस्तक, गर्मी से मिली राहत, जानिए देश का कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में अचानक बारिश ने दी दस्तक गर्मी से मिली राहत जानिए देश का कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में लोगों ने राहत की साँस ली है। जहां सूरज के तेज तपन के कारण लोग भीषण गर्मी से परेशान हो रहे थे वहीं, अब बारिश होने के बाद ठंडक महसूस हो रही है। आज यानी रविवार को भी देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर के लोगों को तेज बारिश और तेज हवा से बचने के लिए जरूरी है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। बात करें देश की तो केरल से सटे क्षेत्र और उत्तर भारत में आज बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में सुहाना हुआ मौसम

भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली NCR में भयंकर तूफान और तेज हवा की चेतावनी जारी की है। शनिवार की रात और रविवार की सुबह दिल्ली और NCR में गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश हुई है। वहीं , 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। आईएमडी की टीम ने लोगों को जब तक आवश्यक न हो यात्रा न करने और घर से बाहर निकलने से बचें।

मध्य प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां आने वाले दो से चार दिन में मानसून की एंट्री होने वाली है। उससे पहले प्री मानसून वर्षा से भी प्रदेश में काफी बारिश होने की संभावना है। वहीं, राजधानी भोपाल में सुबह से तेज धूप रहेगी लेकिन शाम होते - होते तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 15 जून को दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से सटे मध्य प्रदेश, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, गुजरात राज्य, पूर्वी राजस्थान, गोवा में बारिश होने की संभावना है। वहीं, तमिलनाडु से सटे केरल, दक्षिणी असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा, तथा कुछ स्थानों पर तीव्र वर्षा, तीव्र तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

बीते दिन कैसा था मौसम?

उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज भीषण गर्मी की स्थिति। पश्चिमी राजस्थान, पूर्वोत्तर राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही। राजस्थान के श्रीगंगानगर और चुरू में 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में बीते 24 घंटे में 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Related to this topic: