Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

भीषण गर्मी झेल रही है दिल्ली, पंजाब-उत्तराखंड समेत इन राज्यों पर 25 जून तक दस्तक देगा मानसून

भीषण गर्मी झेल रही है दिल्ली, पंजाब-उत्तराखंड समेत इन राज्यों पर 25 जून तक दस्तक देगा मानसून

भीषण गर्मी झेल रही है दिल्ली पंजाब-उत्तराखंड समेत इन राज्यों पर 25 जून तक दस्तक देगा मानसून

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। केरल में 24 मई को मानसून पहुँच गया था, जबकि आमतौर पर एक जून को मानसून की एंट्री होती थी। माना जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस हफ्ते उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य तिथियों से काफी पहले मानसून पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मानसून के कारण बारिश हो सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में शनिवार को गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 15 या 16 जून को दिल्ली में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान के जैसलमेर में भीषण गर्मी

राजस्थान में शुक्रवार को हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जैसलमेर में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां 45 डिग्री तक तापमान पहुँच गया है। राजस्थान में न सिर्फ दिन में लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है बल्कि रात में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

केरल में भारी बारिश होने की संभावना

केरल में 14 जून से 17 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है। साथ तेज हवा भी चल सकती है। वहीं, समुद्र तट पर तेज हवाओं और खराब मौसम की संभावना को देखते हुए 17 जून तक केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तट पर लोगों को मछली पकड़ने न जाने की चेतावनी दी है। आईएमडी ने शनिवार के लिए दो जिलों में रेड अलर्ट, नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और दो अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कहां कब पहुंचेगा मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार मानसून 18 जून तक मध्य और पूर्वी भारत के शेष हिस्सों तथा उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों को कवर कर लेगा। इसके 19 से 25 जून के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक मानसून के 27 जून की सामान्य शुरुआत की तारीख से पहले 22 या फिर 23 जून तक दिल्ली एनसीआर पहुंचने की संभावना है।  

Related to this topic: