Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

मध्य प्रदेश, दिल्ली राजस्थान सहित इन 14 राज्यों में लू का अलर्ट, जानिए आपके यहां कैसा रहेगा मौस

मध्य प्रदेश, दिल्ली राजस्थान सहित इन 14 राज्यों में लू का अलर्ट, जानिए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश दिल्ली राजस्थान सहित इन 14 राज्यों में लू का अलर्ट जानिए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

इन दिनों घर से बाहर निकलना हर किसी के लिए आसान नहीं है। बाहर तेज धूप से शरीर का पसीना तक सूख जा रहा है। गर्मी का आलम इतना बढ़ गया है कि कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। यही नहीं रात में भी गर्मी कम नहीं हो रही। इसी बीच मौसम विभाग ने एक और चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, मध्यप्रदेश सहित 14 राज्यों में लू चलेगी। आइए जानते हैं देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी दिल्ली में लू का अलर्ट जारी

आपको बता दें राजधानी दिल्ली में भी लू का दौर जारी हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार 25 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। यह सिलसिला अगले दिन भी जारी रहेगा, उसके बाद राहत मिलेगी। यहां का अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्यियस में रहने की उम्मीद जताई गई है।

इस पूरे महीने चलेंगी गर्म हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल का महीना बेहद गर्म रहेगा। मध्य प्रदेश और राजस्थान में 30 अप्रैल तक हीट वेव और लू चलने की संभावना है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में आज यानी 25 अप्रैल तक, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और मध्य आंध्र प्रदेश में 26 अप्रैल तक, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में 29 तक हीट वेव और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में शुरू हुआ बारिश का सिलसिला

आईएमडी के अनुसार दक्षिण राज्यों और हिमालयी क्षेत्रों में बारिश होने की भी संभावना है। उत्तर भारत के झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में आंधी तूफान की संभावना जताई गई है। इनके अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाड़ु के कुछ हिस्सों हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन सभी राज्यों में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

Related to this topic: