Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज imd ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

Weather Forecast Today: भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक तापमान बढ़ रहा है। वहीं, गर्मी से हालत आम लोगों की बिगड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी और मध्य भारत के कई इलाकों में गरज बरस के साथ बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं देश भर का मौसम कैसा रहेगा? 

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली NCR में गर्मी लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की उम्मीद है। तेज धूप से लोगों की हालत खराब होगी। तेज हवाएं भी लगातार NCR में चल रही है।

उत्तर प्रदेश का मौसम 

उत्तर प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ रही है। हालांकि आज यानी 31 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा। आने वाले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहा है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। कई जिलों में अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान बढ़ने की संभावना है।

राजस्थान में बदलेगा मौसम

राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई जिलों में इस हफ्ते बारिश होने की संभावना है। यहां का औसतन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी जयपुर में आज सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

बिहार - झारखंड में गर्मी का प्रकोप

बिहार और झारखंड में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने बिहार में तेज धूप और पछुआ हवा चल रही है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में 35 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच जारी रहेगा। सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बूंदाबांदी देखी जाएगी। हिमाचल प्रदेश के शिमला में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है। उत्तराखंड के देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 

Related to this topic: