Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

शुरू हो गया आंधी - बारिश का कहर, जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक मौसम विभाग का अलर्ट

शुरू हो गया आंधी - बारिश का कहर, जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो पूर्वी और मध्य भारत के कई इलाकों में गरज बरस के साथ अगले 4 से 5 दिन बारिश होने की संभावना है।

शुरू हो गया आंधी - बारिश का कहर जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक मौसम विभाग का अलर्ट

Weather Forecast Today: देश भर के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। इन दिनों हालत ऐसी है कि कहीं तेज बारिश हो रही है, तो कहीं गरज बरस के साथ बिजली गिर रही है, तो वहीं, कहीं तेज गर्मी का भी एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी और मध्य भारत के कई इलाकों में गरज बरस के साथ अगले 4 से 5 दिन बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं देश भर का मौसम कैसा रहेगा?

इन राज्यों में बारिश होने की संभावना 

मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 2 से 3 दिनों में बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और उड़ीसा में मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो बिहार के गोपालगंज सिवान छपरा हाजीपुर मुजफ्फरपुर में भारी बारिश के साथ आंधी की स्थिति बनी हुई है। झारखंड के बोकारो, चाईबासा, दुमका और रांची में आंधी तूफान आने की संभावना है। 

राजधानी दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली NCR में गर्मी बढ़ेगी। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की उम्मीद है। तेज धूप से लोगों की हालत खराब होगी। यहां आज मौसम पूरा साफ रहेगा जिससे सूर्य अपनी तपन बिखरेगा।

पहाड़ों में भारी बारिश की संभावना 

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षों सक्रिय हो रहा है जिसके कारण आगामी चार दिनों के दौरान जम्मू कश्मीर लद्दाख में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ जगह पर 26 और 27 मार्च को भारी बारिश होने की भी संभावना है।

इन राज्यों में गिर सकती है बिजली

उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश में बिजली गिरने की संभावना है। इन राज्यों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

Related to this topic: