Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

दिल्ली में तपेगी धरती, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावन

दिल्ली में तपेगी धरती, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

दिल्ली में तपेगी धरती जम्मू कश्मीर उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Weather Forecast Today: राजधानी दिल्ली में बीते दो दिन से हुई छुटपुट बारिश के चलते हवा में उमस बढ़ रही है। दिल्ली NCR में तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को भी उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर समेत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गरज, बिजली गिरने और कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसके लिए कहीं ऑरेंज तो कहीं यलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं देश भर में आज कैसा मौसम रहेगा?

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 राज्यों के मौसम में बदलाव 

उत्तर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नए पश्चिम दिशा के एक्टिव होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर-पश्चिम झारखंड एवं उत्तर बांग्लादेश के आसपास के इलाके में चक्रवाती तूफान की स्थिति बन सकती है। जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल और पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों के साथ 20 राज्यों में आज यानी रविवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। IMD ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली के तापमान में वृद्धि 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। लू हवाएं चलेंगी। रविवार को न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

बीते दिन कैसा रहा मौसम?

दूसरे दिन शनिवार को देश के कई हिस्सों में बारिश हुई। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में मूसलाधार बारिश के साथ- साथ हिमपात भी हुआ। कश्मीर घाटी के गुरेज में भारी बर्फबारी के चलते 8वीं तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती इलाकों में तेज हवाएं चलीं। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर भी ओलावृष्टि और गरज के साथ भारी बारिश दर्ज की गई।

Related to this topic: