Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने दिए बारिश और ओलाव

जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने दिए बारिश और ओलावृष्टि के संकेत

जम्मू कश्मीर उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत imd ने दिए बारिश और ओलावृष्टि के संकेत

Weather Forecast Today: इन दिनों देश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिल्ली, हरियाण और पंजाब समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को परेशान कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि होने के संकेत दिए हैं। मौसम के इस बदलाव से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

दिल्ली में तेज हवा चलने की संभावना 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाएं चलेंगी। 19 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार आज 18 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी राज्य जैसे जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ मध्यम हिमपात होने की संभावना है। इसके अलावा बिहार झारखंड पंजाब में भी बारिश की संभावना है।

सिक्किम अंडमान निकोबार दीप समूह एवं उड़ीसा के टाटी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है केरल, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में भी बादल बरसेंगे।

मध्य भारत में हीटवेव की संभावना

इसी बीच राजस्थान में आज 18 अप्रैल को हीट वेव से लेकर भीषण हीट वेव की स्थिति रहेगी। गुजरात में भी हीटवेव की स्थिति है। मध्य भारत वाले राज्यों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की संभावना 

IMD के महानिदेशक एम मोहपात्रा के मुताबिक "पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की बढ़ रहा है। जिस कारण से 18 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच जम्मू कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की उम्मीद कर सकते हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। यही नहीं 18 अप्रैल के बाद राजस्थान और गुजरात में भी गर्मी कम हो जाएगी।

Related to this topic: