Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

होली के बाद उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, राजस्थान, दिल्ली NCR सहित इन राज्यों में होगी बा

होली के बाद उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, राजस्थान, दिल्ली NCR सहित इन राज्यों में होगी बारिश...

एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगी जिससे यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों में तूफानी हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

होली के बाद उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज राजस्थान दिल्ली ncr सहित इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Forecast Today: देश भर में एक बार फिर मौसम बदलेगा। होली के दिन कई राज्यों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार होली के बाद उत्तर भारत के तापमान में बढ़ोतरी होगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगी जिससे यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों में तूफानी हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कल यानी 16 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ साथ बर्फबारी होने की संभावना है। आइए जानते हैं देश भर का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? 

IMD की माने तो इन दिनों दिल्ली NCR में गर्मी बढ़ेगी। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज शनिवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 170 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

उत्तर प्रदेश का मौसम 

13 से 15 मार्च के बीच अलीगढ़, आगरा, मथुरा, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, बुलंदशहर, हाथरस और बहराइच में बादल छाए रहें। पश्चिमी यूपी में आज शनिवार को बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।

राजस्थान में होगी बूंदाबांदी 

 पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने का अनुमान है। आगामी एक से दो दिन में राजस्थान के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी। अगले दिन जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 

झारखंड में गर्मी का प्रकोप

झारखंड में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य में लू का अलर्ट जारी किया है। पलामू, गढ़वा, धनबाद और बोकारो में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 17 मार्च तक सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में गर्म हवा चलेगी।

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम?

कश्मीर और हिमाचल में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने के साथ साथ बर्फबारी की संभावना है। मनाली, नारकंडा, कुफरी, सोलांग वैली और सिस्सू में बर्फबारी होगी। जम्मू कश्मीर के कई इलाके में बर्फबारी और हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए आज 15 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे।

Related to this topic: