Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

सावधान! दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में गर्मी का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सावधान! दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में गर्मी का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने आज यानी 9 अप्रैल 2025 और 10 अप्रैल 2025 को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी या हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

सावधान दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में गर्मी का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Weather Forecast Today: देश के कई राज्यों में गर्मी के कारण आम लोगों की हालत खराब है, लोगों का घर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने आज यानी 9 अप्रैल 2025 और 10 अप्रैल 2025 को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी या हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली NCR के लिए मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी भी जारी की है। वहीं, 11 अप्रैल से एनसीआर से सटे हुए इलाकों में बारिश की भी संभावना है।

राजधानी दिल्ली में वॉर्म नाइट येलो अलर्ट 

आज यानी 9 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है तो वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। आईएमडी ने बेहद गर्म रातों की चेतावनी जारी की है जिसे टेक्निकल भाषा में वॉर्म नाइट येलो अलर्ट कहा जाता है। ऐसी स्थिति में मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि दोपहर 12 बजे से 3 तक दिल्ली के लोग घर से बाहर न निकले।

इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

मौसम विभाग की माने तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 10 अप्रैल तक भारी गर्मी पड़ने की संभावना है। इसके बाद इन्हीं राज्यों में बारिश की भी संभावना है। वहीं, राजस्थान के कुछ हिस्सों में 9 अप्रैल को तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस के करीब होने की संभावना है।

मुंबई में गर्मी का येलो अलर्ट 

भीषण गर्मी को लेकर मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह 11 से लेकर शाम 4 तक और अधिक आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं एवं बीमार व्यक्तियों से ज्यादा सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

यहां हो सकती है बारिश

पूर्वोत्तर के राज्यों में 8 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार आज यानी 9 अप्रैल को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अलग - अलग स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। 

Related to this topic: