Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

देवघर में कांवड़ियों की बस और ट्रक की भयंकर टक्कर, 18 की मौत

देवघर में कांवड़ियों की बस और ट्रक की भयंकर टक्कर, 18 की मौत

देवघर में कांवड़ियों की बस और ट्रक की भयंकर टक्कर 18 की मौत

18 Kanwariyas Dead in Deoghar Accident : झारखंड। देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में जमुनिया मोड़ के पास गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर 29 जुलाई को सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, जमुनिया मोड़ के पास कांवड़ियों से भरी एक बस ने एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। 

मौके पर पुलिस मौजूद है। पुलिस ने बताया कि, हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन को दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और फिर इसकी जानकारी मोहनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी। इसके बाद सभी ने मिलकर घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से मोहनपुर सीएचसी भेजा।

स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि हादसे में 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए।

हादसे पर स्थानीय बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दुख जाताया है। उन्होंने कहा कि मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 




 


Related to this topic: