Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा सुनकर लौट रहे थ

पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा सुनकर लौट रहे थे देहरादून

प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था जो चल नहीं पाया। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था। प्रारंभिक जाँच में आत्महत्या का यही कारण सामने आया है।

पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा सुनकर लौट रहे थे देहरादून

हरियाणा के पंचकूला से रोंगटे खड़ा कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पार्क में खड़ी एक कार के अंदर एक नहीं तीन - तीन पीढ़ियां समा गई। सेक्टर 27 में बने इस पार्क में कार के अंदर एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह परिवार देहरादून का रहने वाला है जो शहर में चल रही बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा सुनने आया था। अब सवाल ये है कि आखिर इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहा होगा?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पंचकूला के सेक्टर 27 में बीती रात करीब 10 बजे एक खाली पॉर्क में कार खड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस ने कार के अंदर झांका तो वो सन्न रह गई। कार के अंदर बच्चे, महिलाएं समेत 7 लोग बेसुध हालत में पड़े थे। जानकारी के मुताबिक ये परिवार देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल का है। जो कि अपने अपने परिवार के साथ पंचकूला में चल रहे धीरेंद्र शास्त्री के कथा में शामिल होने आए थे।

आत्महत्या के पीछे का कारण?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना के पीछे परिवार पर भारी कर्ज बताया जा रहा है। पुलिस को कार के अंदर से सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की बरीकी से जाँच कर रही है। सभी शवों को निजी अस्पतालों के शव गृह में रखवाया गया है। परिवार के रिश्तेदारों को सूचना दी गई है।

पुलिस ने दी ये जानकारी

इस मामले पर डीसीपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक ने बताया, “हमें बताया गया कि अस्पताल में 6 लोगों को मृत लाया गया है, प्रथमदृष्टया लग रहा है कि आत्महत्या का मामला है। मामले की गहन जांच की जाएगी। मृतकों की पहचान हो गई है।"

कर्ज में डूबा था परिवार

सूचना मिलने के बाद डीसीपी हिमाद्रि कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था जो चल नहीं पाया। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था। प्रारंभिक जाँच में आत्महत्या का यही कारण सामने आया है। मृतकों में पति - पत्नी, तीन बच्चे और परिवार के दोनों बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं।