Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

15 मई तक बंद रहेंगे देश के ये 32 हवाई अड्डे, दिल्ली एयरपोर्ट के लिए एडवायजरी जारी

15 मई तक बंद रहेंगे देश के ये 32 हवाई अड्डे, दिल्ली एयरपोर्ट के लिए एडवायजरी जारी

15 मई तक बंद रहेंगे देश के ये 32 हवाई अड्डे दिल्ली एयरपोर्ट के लिए एडवायजरी जारी

भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव को देखते हुए देश के 32 हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने अमृतसर, लुधियाना, भुज समेत 32 एयरपोर्ट के डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही पर भी लगी रोक लगा दी है। फिलहाल 15 मई की सुबह 5 बजकर 29 मिनट तक रोक लगाई गई है। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट के लिए एडवायजरी भी जारी की गई है।

इन 32 एयरपोर्ट पर बंद हुई आवाजाही

  1. अधमपुर
  2. अंबाला
  3. अमृतसर
  4. अवंतीपुर
  5. बठिंडा
  6. भुज
  7. बीकानेर
  8. चंडीगढ़
  9. हलवारा
  10. हिंडन
  11. जैसलमेर
  12. जम्मू
  13. जामनगर
  14. जोधपुर
  15. कांडला
  16. कांगड़ा (गग्गल)
  17. केशोद
  18. किशनगढ़
  19. कुल्लू-मनाली (भुंतर)
  20. लेह
  21. लुधियाना
  22. मुंद्रा
  23. नलिया
  24. पठानकोट
  25. पटियाला
  26. पोरबंदर
  27. राजकोट (हिरासर)
  28. सरसावा
  29. शिमला
  30. श्रीनगर
  31. थोइस
  32. उत्तरलाई 

जारी किया गया NOTAM  

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और अन्य संबंधित सभी एजेंसियों को इस संदर्भ में NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। सभी एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट्स को सूचित को भी इस संदर्भ में जानकारी दी गई है ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो और एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जारी की गई एडवायजरी

  • अपनी एयरलाइनों से अपडेट प्राप्त करते रहें।
  • एयरपोर्ट के हैंड बैगेज और चेक-इन बैगेज आदि नियमों का पालन करें।
  • सुरक्षा जांच में संभावित देरी के लिए समय से पहले पहुँचें।
  • सुरक्षित और अच्छी यात्रा के लिए एयरलाइन और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करें।
  • अपनी एयरलाइन या फिर दिल्ली एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही उड़ान की स्थिति की जाँच करें।
  • सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

नोटम क्या होता है?

नोटम (NOTAM) से आशय नोटिस टू एयरमेन है। यह एक दूरसंचार के माध्यम से वितरित नोटिस होती है। जिसमें किसी भी वैमानिकी सुविधा, सेवा, प्रक्रिया या खतरे में स्थापना, स्थिति या परिवर्तन से संबंधित जानकारी शामिल है। इन जानकारियों का समय पर उड़ान संचालन से संबंधित कर्मियों को पता लगना आवश्यक होता है।

Related to this topic: