Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

ऑपरेशन सिन्दूर के बाद बंद किये 32 हवाई अड्डे किये बहाल, नागरिक उड़ानें तत्काल शुरू

ऑपरेशन सिन्दूर के बाद बंद किये 32 हवाई अड्डे किये बहाल, नागरिक उड़ानें तत्काल शुरू

ऑपरेशन सिन्दूर के बाद बंद किये 32 हवाई अड्डे किये बहाल नागरिक उड़ानें तत्काल शुरू

32 Airports Closed after Operation Sindoor Restored : नई दिल्ली। ऑपरेशन सिन्दूर के बाद बंद किये गए 32 हवाई अड्डे को बहाल कर दिया गया है। सभी एयरपोर्ट्स को तत्काल प्रभाव से नागरिक विमान परिचालन के लिए शुरू कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा जारी किये गए आदेश में कहा गया है कि, यह सूचित किया जाता है कि 32 हवाई अड्डे, जो 15 मई 2025 के 5:29 बजे तक नागरिक विमान परिचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद थे, अब तत्काल प्रभाव से नागरिक विमान परिचालन के लिए उपलब्ध हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरलाइनों से सीधे उड़ान की स्थिति की जांच करें और नियमित अपडेट के लिए एयरलाइनों की वेबसाइटों की निगरानी करें। 

गौरतलब है कि, भारत पकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बीते 10 मई कोदेश के 32 हवाई अड्डे बंद करने का निर्देश दिया गया था। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने अमृतसर, लुधियाना, भुज समेत 32 एयरपोर्ट के डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही पर भी लगी रोक लगा दी गई थी।

इन एयरपोर्ट पर लगी थी रोक

अधमपुर

अंबाला

अमृतसर

अवंतीपुर

बठिंडा

भुज

बीकानेर

चंडीगढ़

हलवारा

हिंडन

जैसलमेर

जम्मू

जामनगर

जोधपुर

कांडला

कांगड़ा (गग्गल)

केशोद

किशनगढ़

कुल्लू-मनाली (भुंतर)

लेह

लुधियाना

मुंद्रा

नलिया

पठानकोट

पटियाला

पोरबंदर

राजकोट (हिरासर)

सरसावा

शिमला

श्रीनगर

थोइस

उत्तरलाई

 

Related to this topic: