307 साल पुरानी महाभारत पांडुलिपि को UNESCO सम्मान

UNESCO की सूची में पहुंची महाभारत की 307 साल पुरानी पांडुलिपि, ताड़पत्रों पर दर्ज है कर्ण-अर्जुन युद्ध की कहानी

पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में सुरक्षित महाभारत के कर्ण पर्व की 307 साल पुरानी ताड़पत्र पांडुलिपि को UNESCO के एशिया-पैसिफिक मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किए जाने की खबर है।

By : हितेंद्र शर्मा
UNESCO की सूची में पहुंची महाभारत की 307 साल पुरानी पांडुलिपि, ताड़पत्रों पर दर्ज है कर्ण-अर्जुन युद्ध की कहानी

नई दिल्ली।  महाभारत की कहानी अब एक बार फिर दुनिया का ध्यान खींच रही है, पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन स्थित विश्वभारती विश्वविद्यालय में सुरक्षित महाभारत की 307 साल पुरानी पांडुलिपि को UNESCO के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर में शामिल किया है. यह पांडुलिपि ताड़ के पत्तों पर लिखी गई है और इसमें महाभारत के कर्ण पर्व का हिस्सा दर्ज है ।

ताड़ के 221 पत्तों पर दर्ज है कर्ण पर्व

विश्वभारती विश्वविद्यालय के लिपिका पांडुलिपि संग्रह में रखी इस दुर्लभ पांडुलिपि में कुल 221 पत्ते हैं । इसे हरिचरण शर्मा ने लिपिबद्ध किया था। इसमें महाभारत के 18 पर्वों में से एक कर्ण पर्व का विवरण मिलता है। कर्ण पर्व में महाभारत युद्ध के उस दौर का वर्णन है, जब कर्ण कौरव सेना के सेनापति बने थे  इसी दौरान कर्ण और अर्जुन के बीच निर्णायक युद्ध हुआ था ।

क्या है UNESCO का मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर?

UNESCO ने ऐतिहासिक दस्तावेजों, पांडुलिपियों और अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए 1992 में मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड कार्यक्रम शुरू किया था।  इसके तहत अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय रजिस्टर बनाए जाते हैं, इनमें ऐसी दस्तावेजी धरोहरों को पहचान दी जाती है, जिनका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है ।

हजारों पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में सहेज रहा विश्वविद्यालय

विश्वभारती विश्वविद्यालय अपने लिपिका संग्रह में मौजूद हजारों दुर्लभ पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में सुरक्षित कर रहा है । यह काम केंद्र सरकार के ज्ञान भारतम मिशन के तहत किया जा रहा है, इसमें एशियाटिक सोसाइटी के विशेषज्ञ भी सहयोग कर रहे हैं ।  इस पहल से भारतीय साहित्य और ज्ञान परंपरा से जुड़े पुराने दस्तावेजों को भविष्य की पीढ़ियों के लिए बचाने और शोधकर्ताओं तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

संबंधित सामग्री

President Bodyguard Firing Case: सिर में लगी गोली, राष्ट्रपति के अंगरक्षक ने वीडियो में बताया हमलावर का नाम

President Bodyguard Firing Case: सिर में लगी गोली, राष्ट्रपति के अंगरक्षक ने वीडियो में बताया हमलावर का नाम

बागपत में दीवाली की रात राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ तोमर को सिर में गोली मार दी गई थी। अब अस्पताल से विडियो जारी कर उन्होंने गांव के धीरज का नाम लिया और खुद की वर्तमान की स्थिति बताई।

Nov 11, 2026
Haryana BJP SIR Drive: कोई पात्र वोटर न छूटे, हरियाणा में SIR पर भाजपा का घर घर अभियान, सैनी ने की बैठक

Haryana BJP SIR Drive: कोई पात्र वोटर न छूटे, हरियाणा में SIR पर भाजपा का घर घर अभियान, सैनी ने की बैठक

हरियाणा में SIR के दौरान किसी पात्र वोटर का नाम न छूटे, इसके लिए भाजपा प्रदेशभर में घर घर अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री सैनी और अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बूथ स्तर तक रणनीति तय की।

Nov 11, 2026
Dindori News: डिंडौरी में गांव वाले ने रसगुल्ला बताकर दिया सुअर मार बम, मुंह में फटा, युवक की मौत

Dindori News: डिंडौरी में गांव वाले ने रसगुल्ला बताकर दिया सुअर मार बम, मुंह में फटा, युवक की मौत

डिंडौरी के पड़रिया छांटा में गांव के ही शख्स ने रसगुल्ला बताकर युवक को सुअर मार बम दे दिया। मुंह में फटने से राजेंद्र की मौत हो गई। आरोपित पर केस दर्ज है।

Nov 11, 2026
भारत ने बैटरी स्क्रैप के निर्यात पर लगाई रोक, लिथियम-आयन ब्लैक मास भी शामिल

भारत ने बैटरी स्क्रैप के निर्यात पर लगाई रोक, लिथियम-आयन ब्लैक मास भी शामिल

भारत ने बिना छंटाई वाले बैटरी वेस्ट और लिथियम-आयन ब्लैक मास के निर्यात पर रोक लगा दी है। जानिए सरकार के फैसले का मकसद और इसका असर।

Nov 11, 2026