Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

तहव्वुर राणा मामले में नरेंद्र मान विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया

तहव्वुर राणा मामले में नरेंद्र मान विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया

तहव्वुर राणा मामले में नरेंद्र मान विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया

26/11 Mumbai Terror Attack : केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने बुधवार रात एक राजपत्रित अधिसूचना जारी कर तीन साल के लिए मुकदमे के लिए एक विशेष सरकारी अभियोजक की नियुक्ति की। यह अधिसूचना तहव्वुर राणा के आने से एक दिन पहले जारी की गई। राणा को 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में उसकी भूमिका के लिए गिरफ्तारी के बाद अमेरिका से प्रत्यर्पित किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और खुफिया अधिकारियों की एक टीम ने राणा की हिरासत हासिल कर ली है और वह गुरुवार को दिल्ली पहुंचेगा। एक अधिसूचना में, संयुक्त सचिव (एमएचए) अभिजीत सिन्हा ने कहा, “राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 (2008 का 34) की धारा 15 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के साथ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) की धारा 18 की उप-धारा (8) के साथ, केंद्र सरकार नरेंद्र मान, एडवोकेट को एनआईए की ओर से दिल्ली और अपीलीय न्यायालयों में एनआईए विशेष अदालतों के समक्ष एनआईए केस आरसी-04/2009/एनआईए/डीएलआई से संबंधित मुकदमे और अन्य मामलों के संचालन के लिए विशेष लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त करती है। इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए या उक्त मामले के मुकदमे के पूरा होने तक, जो भी पहले हो”।

जानकारी के अनुसार, राणा के भारत पहुंचने के बाद उसे तिहाड़ जेल में हाई सिक्योरिटी सेल में रखे जाने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। तिहाड़ जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारत पहुंचने के तुरंत बाद राणा को दिल्ली की NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उसका मेडिकल चेकअप होगा। इसके बाद NIA अपनी हिरासत की मांग कर सकती है ताकि मामले की आगे की जांच की जा सके।

NIA की चार्जशीट में क्या?

NIA की 2011 में दायर चार्जशीट के अनुसार, राणा ने अपने बचपन के दोस्त डेविड कोलमैन हेडली की हमले की योजना में मदद की थी। हेडली ने हमले से पहले मुंबई और अन्य शहरों की रेकी की थी।

राणा ने 'इमिग्रेंट लॉ सेंटर' नाम से मुंबई में एक ऑफिस खोला, जो हेडली की गतिविधियों का कवर था। वह अपनी पत्नी के साथ भारत आया और हापुड़, दिल्ली, आगरा, कोच्चि, अहमदाबाद, और मुंबई जैसे शहरों में घूमते हुए हेडली से लगातार संपर्क में रहा। उसका संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संदिग्ध अधिकारी मेजर इकबाल से भी बताया गया है।

दोनों ने चाबड़ हाउस और नेशनल डिफेंस कॉलेज जैसे ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रची थी। राणा, जो पाकिस्तान सेना का पूर्व कप्तान और कनाडाई नागरिक है, अपनी इस भूमिका के लिए लंबे समय से भारत की तलाशी सूची में था।

Related to this topic: