Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

11वीं-12वीं के छात्र अब AI Textbook से सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

11वीं-12वीं के छात्र अब AI Textbook से सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

11वीं-12वीं के छात्र अब ai textbook से सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

NCERT ने बनाई स्पेशल टीम, NEP 2020 के तहत स्कूलों में AI पढ़ाई जाएगी

नई दिल्ली: अब 11वीं और 12वीं के छात्र Artificial Intelligence (AI) की पढ़ाई सीधे NCERT की Textbook से करेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि NCERT ने AI Textbook बनाने के लिए विशेष टीम बनाई है, ताकि छात्रों को समय के साथ बदलती तकनीक के साथ जोड़ सकें। यह कदम NEP 2020 के तहत स्कूलों में AI शिक्षा को अनिवार्य बनाने की दिशा में उठाया गया है।

NCERT की तैयारी और सिलेबस

NCERT ने क्लास 11 और 12 के लिए AI सिलेबस तैयार किया है। इसमें AI की बेसिक से लेकर एडवांस्ड कॉन्सेप्ट्स तक शामिल होंगे। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह कदम NCF-SE 2023 के अनुरूप है और 2026-27 से क्लास 3 से AI की पढ़ाई शुरू करने की योजना है।

ग्रेड 6 में भी AI प्रोजेक्ट

सिर्फ 11वीं-12वीं तक सीमित नहीं, NCERT ने ग्रेड 6 के लिए भी AI प्रोजेक्ट शामिल किया है। इसमें छात्रों को एनिमेशन, गेम्स और AI टूल्स का प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा।

CBSE ने तैयार किया ड्राफ्ट करिकुलम

CBSE ने 3 से 12वीं तक के छात्रों के लिए AI और Computational Thinking का ड्राफ्ट करिकुलम तैयार किया है। शुरुआती क्लास में बेसिक AI पढ़ाया जाएगा, जबकि क्लास 9 और 10 में एडवांस्ड टॉपिक्स और AI को अनिवार्य किया जाएगा।