दरभंगा में नाबालिग लड़कियों के साथ हुई घटनाएं ‘द केरल स्टोरी’ जैसी घटनाओं की याद दिलाती हैं। जांच जारी, सुरक्षा और सख्त कानून की मांग की जा रही है। लेकिन इस तरह की धटनाओं के बाद भी जिम्मेदार चुप हैं।
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले से सामने आए तीन अलग-अलग मामलों ने देशभर में चिंता बढ़ा दी है। नाबालिग लड़कियों को लव जिहाद, धमकी और मानव तस्करी जैसे जाल में फंसाने की घटनाएं अब सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि हकीकत बनकर सामने आ रही हैं। ये घटनाएं फिल्म The Kerala Story में दिखाए गए घटनाक्रम की याद दिलाती हैं, जहां समाज को चेतावनी दी गई थी।
पहला मामला: लव जिहाद और मौत
पहले मामले में एक नाबालिग लड़की को प्रेम के बहाने घर से दूर ले जाया गया। परिवार का आरोप है कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। कुछ समय बाद उसने धर्म नहीं कबूला और वह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। परिवार गुहार लगाता रहा लेकि्यन किसी नहीं सुनी। घटना सीधे तौर पर सुरक्षा और निगरानी तंत्र की विफलता को दर्शाती है।
दूसरा मामला: धमकी, चुनौती और गायब लड़की
दूसरी घटना में एक लड़की को बहलाकर ले जाया गया और जब परिवार ने विरोध किया, तो आरोपित की ओर से खुलेआम सोशल मीडिया पर धमकियां दी गईं। जब पुलिस ने नहीं सुनी तो परिवार को कोर्ट जाना पड़ा। इसके बावजूद लड़की अब तक लापता है। सवाल यह है कि आखिर कानून के रखवाले क्यों नही सुनते हैं?
तीसरा मामला: तस्करी का खौफनाक नेटवर्क
तीसरे मामले ने पूरे सिस्टम को झकझोर दिया है। एक नाबालिग लड़की को उसकी ही पहचान की महिला ने बहलाया और फिर उसे अलग-अलग शहरों में बेचते हुए पश्चिम बंगाल के रेड लाइट एरिया तक पहुंचा दिया गया। यह सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि संगठित मानव तस्करी नेटवर्क की तरफ इशारा करता है।
सिस्टम की चूक या संगठित साजिश?
तीनों मामलों में एक बात समान है शुरुआती स्तर पर कार्रवाई में देरी और लापरवाही। परिवारों का आरोप है कि समय रहते सख्त कदम उठाए जाते, तो हालात इतने गंभीर नहीं होते। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या यह सिर्फ लापरवाही है या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित नेटवर्क काम कर रहा है?
दरभंगा की ये घटनाएं एक चेतावनी हैं कि अगर समय रहते सख्त कानून, तेज कार्रवाई और सामाजिक जागरूकता नहीं बढ़ाई गई, तो ऐसे मामले और बढ़ सकते हैं। जरूरत है कि प्रशासन, पुलिस और समाज मिलकर इस चुनौती का सामना करे और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।