Breaking News
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराया
  • ईरान-इजरायल जंग का असर, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय
  • श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा का चुनाव शून्य, MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
  • खामेनेई के बेटे मुजतबा नए सुप्रीम लीडर बने: ट्रम्प ने कहा था- मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुनें
  • ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक गिरकर 76,500 पर आया:निफ्टी भी 700 अंक टूटा
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

गुना में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, बेटी को भी लगे छर्रे

गुना में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, बेटी को भी लगे छर्रे


गुना में अधेड़ की गोली मारकर हत्या बेटी को भी लगे छर्रे

गुना।बेटी से शादी कराने और पैसों के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की बेटी के कंधे में भी छर्रे लगे हैं। हत्या का आरोप समधी पर ही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के म्याना थाना इलाके के गोपालगढ़ गांव में भूरा (40) पुत्र रत्ना बंजारा गुरुवार रात को अपने घर में सो रहा था। रात दो बजे के आसपास उसका समधी अन्य साथियों के साथ आया और उस पर फायर कर दिया। उसकी बेटी बचाने आई तो उस पर भी फायर किया। घटना में भूरा को पूरे शरीर में छर्रे लगे। उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसकी बेटी के भी कंधे में छर्रा लगा। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया गया। वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। भूरा के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

Related to this topic: