Breaking News
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराया
  • ईरान-इजरायल जंग का असर, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय
  • श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा का चुनाव शून्य, MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
  • खामेनेई के बेटे मुजतबा नए सुप्रीम लीडर बने: ट्रम्प ने कहा था- मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुनें
  • ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक गिरकर 76,500 पर आया:निफ्टी भी 700 अंक टूटा
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

कार पलटी, तीन महिलाओं की मौत

कार पलटी, तीन महिलाओं की मौत


कार पलटी तीन महिलाओं की मौत

कार पलटी, तीन महिलाओं की मौत

गुना। जिले के चांचौड़ा थानातंर्गत शनिवार सुबह हुए एक सडक़ हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रुप से घायल हुई है। हादसा कार पलटने से हुआ और इसका कारण तेज गति कार के सामने एक मवेशी का आना बताया जाता है। कार में सवार परिवार दिल्ली निवासी है और ओमकारेश्वर से दर्शन कर वापस दिल्ली लौट रहा था। गंभीर घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली लौट रहा था परिवार

बताया जाता है कि दिल्ली निवासी एक परिवार कार में सवार होकर ओंकारेश्वर दर्शन के लिए गया हुआ था। जहां से वह शनिवार सुबह कार से वापस लौट रहा था। इसी दौरान जब कार बीनागंज के पास से निकल रही थी। तभी पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार महिलाओं में से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि तीन महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हे उच्च उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया। इसी दौरान एक महिला की मौत हो गई, वहीं दूसरी महिला ने ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में े दम तोड़ दिया। मृत महिलाओं के नाम संतोष कुमारी, गायत्री देवी एवं पूनम भारती बताए गए है, वहीं बिंदु शर्मा गंभीर रूप से घायल है। 

Related to this topic: