Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

संजय कपूर की मौत के बाद कौन बनेगा करोड़ की संपत्ति का वारिस?

संजय कपूर की मौत के बाद कौन बनेगा करोड़ की संपत्ति का वारिस?

संजय कपूर की मौत के बाद कौन बनेगा करोड़ की संपत्ति का वारिस

Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और मशहूर उद्योगपति संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि यूके में पोलो खेलते समय मधुमक्खी निगलने से उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस खबर ने बॉलीवुड और बिजनेस जगत में सभी को झकझोर दिया है।

संजय कपूर सोना कॉमस्टार नाम की बड़ी ऑटोमोटिव कंपनी के चेयरमैन थे, जिसकी वैल्यू करीब 31,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं, उनकी पर्सनल नेट वर्थ तकरीब 10,300 करोड़ रुपये है।

अब सवाल ये उठ रहा है कि इतनी बड़ी संपत्ति और कंपनी की जिम्मेदारी अब किसके कंधों पर होगी?


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय कपूर ने अपने बच्चों के लिए पहले से ही लेगेसी प्लान तैयार किया था। उन्होंने अपने और करिश्मा के दो बच्चो के लिए 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड्स गिफ्ट किए थे। साथ ही उनके लिए हर महीने 10 लाख रुपये की स्थायी आय सुनिश्चित की थी।


हालांकि, उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को कानूनी तौर पर संपत्ति की देखरेख का अधिकार मिला है। इसलिए भविष्य में संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद की संभावना भी जताई जा रही है।

कंपनी की बागडोर किसके हाथ?



सोना कॉमस्टार के संचालन को लेकर भी चर्चाए जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय की बहनें मंदिरा कपूर और सुपर्णा मोटवाने कंपनी को संभाल सकती है। मंदिरा कपूर पहले से ही सोना मंदिरा प्राइवेट लिमिटेड नाम की ऑटो कंपोनेंट कंपनी चला रही है। सुपर्णा मोटवाने एक जानी-मानी मैगजीन की एडिटर है।

हालांकि संजय कपूर के जाने के बाद उनकी करोड़ों की संपत्ति और बड़ी कंपनी की बागडोर किसके हाथ में जाएगी इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

Related to this topic: